Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
फिल्म-जगत

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप

5 दिन में सिर्फ 1.56 करोड़ कमा पाई फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 16 जुलाई 2025, मुंबई। इस साल कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अधिकतर की पहली फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। अमन देवगन, राशा थडानी और जुनैद खान की डेब्यू फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन किया, वहीं शनाया कपूर की पहली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की हालत सबसे खराब नजर आ रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही है।

कमजोर शुरुआत, फीका वीकएंड
11 जुलाई को रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को दर्शकों ने पहले ही दिन से नकार दिया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 30 लाख रुपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार को भी कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा – दोनों दिन करीब 50-50 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।

हफ्ते की शुरुआत में और गिरी फिल्म
सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई, जब यह मात्र 15 लाख रुपये तक सिमट गया। मंगलवार यानी पांचवें दिन का हाल और भी बुरा रहा – सिर्फ 11 लाख रुपये की कमाई हुई। कुल मिलाकर पांच दिन में फिल्म ने सिर्फ 1.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

जबरदस्त टक्कर में पिछड़ी फिल्म
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दो मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर मिली – राजकुमार राव की ‘मालिक’ और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ‘सुपरमैन’ ने शनाया की फिल्म की संभावनाओं को और कमज़ोर कर दिया।

कहानी नहीं जोड़ पाई दर्शकों से कनेक्शन
संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन कमजोर कहानी और साधारण प्रस्तुति के चलते फिल्म दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसें लेती नजर आ रही है।

(साभार)

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *