Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश महाराज ने पत्नी टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी संग किया शहीद द्वार का लोकार्पण

[highlight]शहीदों के बलिदान अतुलनीय : सुयश महाराज[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, १० अप्रैल २०२१, शनिवार, सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश महाराज ने अपनी धर्मपत्नी और टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी के साथ पाबौ विकासखंड के ग्राम झंगरबौ में जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते एक ऑपरेशन में शहीद हुए दलवीर सिंह राणा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा बनाए गए शहीद द्वार का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया।

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी के साथ फोटो खिंचवाने को उमड़ी भीड़

इस मौके पर उपस्थित शहीद के परिजनों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुयश महाराज ने कहा कि शहीदों का बलिदान अतुलनीय है और उनकी चिर स्मृति को हमेशा संजोए रखने के लिए इस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने अमर शहीद दलवीर सिंह राणा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों की कहानी आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी अपने वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखें।
उन्होंने आगे कहा कि गढ़वाल का इतिहास ऐसे वीर सपूतों की कहानियों से भरा हुआ है, और वह अब खुद इसी माटी के बेटे हैं इस पर उन्हें बेहद फक्र है।

समारोह में शहीद दलवीर सिंह राणा की पत्नी बिंदी देवी, पर्यटन मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी पाबों के ज्येष्ठ उप प्रमुख मुकेश कंडारी, ग्राम प्रधान झंगरबौ रूबी देवी, लक्ष्मण सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं महिलायें मौजूद थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!