Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किया ‘विचार एक नई सोच’ मासिक पत्रिका का लोकार्पण

[highlight]जनता और सरकार के बीच पुल बने ‘विचार एक नई सोच’ : तीरथ[/highlight]

  • मुख्यमंत्री ने कहा, रचनात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता समय की जरूरत
  • विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद

आकाश ज्ञान वाटिका, १० अप्रैल २०२१, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ‘विचार एक नई सोच’ मासिक पत्रिका का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रिका की टीम को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का संचार तंत्र सामाजिक मूल्यों की आवाज होना चाहिए ताकि वह समाज के बीच लोकप्रियता बनाये रखे। उन्होंने कहा कि पत्रिका ने राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को स्थान दिया है, जो पत्रिका व पत्रिकारिता के क्षेत्र में सुंदर आगाज है।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]“हमारी सरकार चाहती है कि सरकार की सोच और योजनायें पंचायत स्तर एवं ग्राम स्तर तक पहुँचे ताकि समाज के अंतिम आदमी तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड के बाहर और भीतर होने वाली गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाचारों के प्रकाशन में नकारात्मकता की बजाए सकारात्मकता को महत्व देना चाहिए। तभी समाज और देश का कल्याण हो सकेगा।” : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विचार एक नई सोच के प्रधान संपादक राकेश बिजल्वाण को शुभकामनायें दी और उम्मीद जाहिर की इस पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड की पत्रकारिता को एक नया आयाम मिलेगा। यह पत्रिका उत्तराखंड की समस्याओं को गहराई से अध्ययन करने और उनके समाधान का रास्ता दिखाने का भी काम करेगी।[/box]

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा हैं कि पत्रकारों द्वारा उकेरे गए शब्द लोकप्रिय व सामाजिक मूल्यों की धरोहर से होने चाहिए जिसका बिम्ब आईने की भांति हो। उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन की शुभकामनायें दीं।

काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि स्वच्छ पत्रिकारिता ही समाज का आईना है इसे बरकरार रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विचार एक नई सोच पत्रिका के प्रकाशन का ध्येय भी समाज सेवा व इसे ज्ञान का एक माध्यम बनाना है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, के साथ ही अन्य जनहित से जुड़ी योजनाओं का अधिक प्रसार हो सके।

[box type=”shadow” ] “पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से आम आदमी और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके इसके लिए ईमानदारी से प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पत्रिका मीडिया के क्षेत्र में एक नई रचनात्मक दिशा तय करते हुए सजग प्रहरी की भूमिका अदा करेगा।” : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज[/box]

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बोले मीडिया अब और अधिक सजगता के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है। अब गड़बड़ करने वाला बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मनगढंत खबरों का प्रकाशन चिंता का विषय है। इससे बचना चाहिए। उन्होंने संपादक राकेश बिजल्वाण द्वारा विचार एक नई सोच प्रकाशन शुरू किए जाने के प्रयास की सराहना की।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चैहान ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने में समाचार पत्र, पत्रिकाओं की अहम भूमिका है। मुझे उमीद है कि पत्रिका इस दिशा में निर्भीकता से अपने दायित्व का निर्वहन करेगा।

सूचना महानिदेशक रणवीर चैहान ने अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि जिन लक्ष्यों को लेकर इस पत्रिका का प्रकाशन शुरु किया गया, मुझे विश्वास है कि पत्र से जुड़े लोग इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।

इस मौके पर पत्रिका के संपादक राकेश बिजल्वाण, संरक्षक मनोज इष्टवाल, सलाहकार संपादक अरुण चमोली, अवधेश नौटियाल सहित पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!