Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

खूनी फ्लाईओवर पर सुरक्षा तार-तार, 51 खंभे हुए गायब

देहरादून। जिस बल्लीवाला फ्लाईओवर पर आठ मौतें हो चुकी हैं, उसकी सुरक्षा फिर तार-तार नजर आ रही है। सालभर के भीतर ही फ्लाईओवर पर किए गए सुरक्षा के तमाम उपाय व्यवस्थाओं का मुहं चिढ़ा रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में कराए गए सेफ्टी ऑडिट के बाद वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए बीचोंबीच जो फाइबर के डिवाइडर लगाए गए थे, उसके 51 पाइप गायब हो चुके हैं। ऐसे में वाहन चालक बीच फ्लाईओवर से लेकर एप्रोच रोड तक पर से मनचाहे ढंग से मुड़ रहे हैं। ऐसे में यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और यह अनदेखी कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

खूनी फ्लाईओवर के रूप में कुख्यात हो चुके फ्लाईओवर पर हादसों को थामने के लिए पिछले साल पांच दिसंबर को 10 अधिकारियों की टीम ने बल्लीवाला फ्लाईओवर पर दो घंटे जांच-पड़ताल की थी। निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर की विभिन्न एंगल से तस्वीरें भी खींची गई थीं, जिन्हें सॉफ्टवेयर के माध्यम से देखा गया। खासकर फ्लाईओवर में जहां पर मोड़ है, उस पूरे हिस्से का अलग से आकलन किया गया। सुरक्षा ऑडिट टीम ने यह भी देखा था कि तकनीकी पहलुओं के अलावा फ्लाईओवर पर गति पर किस तरह नियंत्रण लगाया जा सकता है।

तब बीच का रास्ता निकाला गया था कि फ्लाईओवर में डिवाइडर लगाकर उसे दो भागों में बांटा जा सकता है। ताकि वाहन चालक बीच में से मुड़ न पाएं और ओवरटेक करने की जगह सिर्फ आगे चल रहे वाहन को ही फॉलो करने की व्यवस्था रहे। वहीं, फ्लाईओवर पर मोड़ वाले हिस्से पर अधिक चमकदार रिफ्लेक्टर लगाने व अन्य कार्य करने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। इसके अलावा अलावा पुलिस व परिवहन विभाग के लिए भी संस्तुतियां की गई हैं। ताकि हर स्तर पर दुर्घटना रोकने के प्रभावी प्रयास किए जा सकें। यह बात और है कि सालभर के भीतर ही यह प्रयास ध्वस्त नजर आ रहे हैं।

 यातायात निदेशक ने भी किया था निरीक्षण

सेफ्टी ऑडिट की संस्तुतियों को लागू कराने से पहले यातायात निदेशक ने भी दिसंबर में ही फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां पर ओवरस्पीड में बाइक भी दौड़ाई थी और पाया था कि यदि फ्लाईओवर पर फाइबर के डिवाइडर लगा दिए जाएं तो वाहन चालक ओवरटेक नहीं करेंगे, जिससे हादसों पर अंकुश लग पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया था कि ऑडिट रिपोर्ट की अन्य संस्तुतियों का भी पालन कराया जाएगा।

यह संस्तुतियां भी नहीं आती नजर

पुलिस स्तर पर

  • फ्लाईओवर के दोनों छोर पर दक्ष पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं।
  • स्पीड की गति मापने वाले वाहन को फ्लाईओवर के पास तैनात किया जाए और उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाए।

परिवहन विभाग के स्तर पर

  • लाइसेंस जारी करने के मानक कड़े किए जाएं और उन्हीं लोगों को लाइसेंस दिए जाएं, जिनके सड़क सुरक्षा संकेतों का पूरा ज्ञान हो।
  • फ्लाईओवर के इर्द-गिर्द ध्यान भटकाने वाले होर्डिंग्स व पोस्ट प्रतिबंधित किए जाएं।                                             शासन ने दबाई डबल ब्रिज की फाइल

    बल्लीवाला फ्लाईओवर पर सेफ्टी ऑडिट के बाद जो उपाय किए गए वह, मजबूरी वाली स्थिति के अनुरूप थे। क्योंकि तब तक महज डबल लेन फ्लाईओवर के हिसाब से ही यह उपाय किए जाने थे। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां पर एक और फ्लाईओवर निर्माण की संभावना तो तलाशी गई, मगर इससे आगे कुछ भी नहीं किया गया।

    राजमार्ग विंग में कोर्ट के आदेश के बाद त्वरित रूप से कंसल्टेंट नियुक्त कर यहां पर एक और फ्लाईओवर निर्माण या पुराने फ्लाईओवर को ही फोर लेन बनाने पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई थी। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि बल्लीवाला से बल्लूपुर की तरफ जाते हुए एक और फ्लाईओवर बनाया जो सकता है। यह रिपोर्ट राजमार्ग के मुख्य अभियंता स्तर-प्रथम से लोनिवि के विभागाध्यक्ष को भेजी गई और यहां से इसे शासन को भेज दिया गया। तब से कई महीने बाद भी शासन ने इस पर कुछ भी कार्रवाई नहीं की है और अब यह कहा जा रहा है कि शासन नया फ्लाईओवर बनाने के मूड में नहीं है। लोनिवि के विभागाध्यक्ष आरसी पुरोहित का कहना है कि उनकी तरफ से औपचारिकता पूरी की जा चुकी है, मगर जब तक शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिल जाती, तब तक कुछ नहीं किया जा सकता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!