Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे पश्चिम बंगाल

  • केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से हुई पार्टी विजन को लेकर चर्चा।

[box type=”shadow” ]

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2021, देहरादून। उत्तराखण्ड के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज को भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने पश्चिमी बंगाल के विधानसभा चुनावों में बतौर स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज को भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बी.एल. संतोषी ने पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में बतौर स्टार प्रचारक जाने के निर्देश दिए। उत्तर बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार का दायित्व संभाल रहे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सतपाल महाराज के सिलीगुड़ी स्थित आश्रम में आए और उन्हें हाईकमान के निर्णय से अवगत कराते हुए और उन्हें हाईकमान के निर्णय से अवगत कराते हुए उनके साथ उत्तर बंगाल में पार्टी के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा भी की।

[box type=”shadow” ][/box]

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सतपाल महाराज को बताया कि उत्तर बंगाल में परिवर्तन के लिए भाजपा के विजन जिसमें उत्तर बंगाल में एक AIIMS की स्थापना, मानव संसाधन मंत्रालय के सहयोग से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, क्षेत्र में चाय बागानों, सिनकोना गार्डन, वन में रहने वाले निवासियों के लिए पारजा पट्टा जैसे अधिकारों को सुनिश्चित करने, चाय बागान श्रमिकों के लिए मजदूरी बढ़ाकर 350 रुपये प्रतिदिन करने के अलावा हर घर जल के माध्यम से वर्ष 2024 तक सभी घरों में 100% सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बागडोगरा हवाई अड्डे को एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अपग्रेड करने के साथ-साथ बौद्ध पर्यटक सर्किट, पहाड़ों की रानी पर्यटन सर्किट और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सिलीगुड़ी में एक आईटी पार्क स्थापित करने सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई।

इन तमाम विषयों पर चर्चा करने के बाद सतपाल महाराज पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना हुए जहाँ वह कल (सोमवार) को जिला दार्जलिंग के सुकना निकट सैन्य स्टेशन, सिम्बुलबाड़ी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

 

 

 

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!