मनोरंजन

सैफ अली खान और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की अगली फिल्म तांत्रिक का बदला नाम

मुंबई। सैफ अली खान और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। सैफ अली खान और फातिमा की अगली फिल्म का नाम सामने आ गया है।

सैफ अली खान और फातिमा सना शेख को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। सैफ और फातिमा के साथ आने को लेकर लगातार चर्चा थी और अब इस फिल्म का नाम रखा गया है भूत पॉलिश। इस बात इस बात की जानकारी हाल ही में दी गई है। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि उनकी आगामी फिल्म का नाम तांत्रिक होगा लेकिन अब इसे बदल कर भूत पॉलिश कर दिया गया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इसमें फातिमा सना शेख की अहम भूमिका होगी।

सूत्रों की माने तो फिल्म निर्माण करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इस फिल्म का नाम बदलकर अब तांत्रिक से भूत पॉलिश करने का निर्णय लिया है। बता दें कि, इस फिल्म में पहले अभिषेक बच्चन काम करने वाले थे लेकिन अब उनकी जगह सैफ अली खान को ले लिया गया है। सैफ अली खान इसके अलावा तानाजी द अनसंग हीरो में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला की फिल्म जवानी जानेमन में भी काम करते नजर आएंगे। सैफ ने पिछले साल वेब सीरिज सेक्रेड गेम्स में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके दूसरे पार्टी सेक्रेड गेम्स 2 में भी सैफ नजर आएंगे।

फातिमा सना शेख ने आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के जरिए उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *