Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने एल.बी. स्टेडियम में हजारों लोगों की उपस्थिति में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी, विक्रमार्क और 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 54 वर्षीय नेता ने अपने समर्थकों के जोरदार जयकारों के बीच भारत के सबसे युवा राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

दलित नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दो महिलाओं समेत दस मंत्रियों ने भी शपथ ली। रेवंत रेड्डी दोपहर 1:04 बजे शपथ लेने वाले थे, लेकिन शपथ ग्रहण में 15 मिनट की देरी हुई। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले कई वीआईपी स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। रेवंत रेड्डी सजी हुई खुली गाड़ी में खड़े होकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ स्टेडियम पहुंचे।

एन. उत्तम कुमार रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटी रेड्डी वेंकट रेड्डी, डी. श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, कोंडा सुरेखा, दानसारी अनसूया सीताक्का, तुम्मला नागेश्वर राव, जुपल्ली कृष्णा राव और अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद रेवंत रेड्डी सोनिया गांधी के पास गए और उनके पैर छुए। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलवाया।

शपथ ग्रहण में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में 119 सदस्यीय सदन में 64 सीटें हासिल करके भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सत्ता छीन ली। 4 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में खडग़े को सीएलपी नेता का नाम तय करने के लिए अधिकृत किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!