Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में लोगों को राहत, अगले दो दिन मौसम रहेगा साफ

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम खुलने से मंगलवार को लोगों को राहत मिली। सुबह पहाड़ों में हल्की बारिश रही, लेकिन बाद में धूप निकल आई। राज्य में चार धाम यात्रा मार्गों का खुलने व बंद होने का क्रम जारी है। चमोली में बदरीनाथ हाईवे दो दिन बाद लामबगड़ में सुबह साढ़े नौ बजे खोल दिया गया, लेकिन यह मार्ग एक घंटे बाद दूसरे स्थान बेनाकुली में मलबा आने से बंद हो गया। गंगोत्री हाईवे टिहरी में करीब पांच घंटे बंद रहा। करीब 137 संपर्क मार्ग अभी मलबा आने से बंंद पड़े हैं और लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा और 17 अगस्त से फिर बारिश शुरू हो सकती है। विशेषकर कुमाऊं मंडल की पहाड़ी जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश मंगलवार को थमी रही। आसमान पर बादलों का डेरा रहा। मलबा आने से राजमार्गों व संपर्क मार्गों के बंद होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। नैनीताल में पहाड़ी दरकने से ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाइवे वीरभट्टी के समीप मलबा आने से बंद है। वहीं टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग टिफिन टॉप के समीप मलबा आने से तीन दिन से बंद पड़ा है।

तराई में सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज एवं बाजपुर आदि इलाकों में जबरदस्त जलभराव के चलते करीब 200 परिवारों को विस्थापित करना पड़ा था। मंगलवार को हालात कुछ हद तक ठीक होने के बाद अब लोग घरों को लौट रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!