Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
ताज़ा खबरेंदेश

शुक्रवार से श्री बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए देश भर में शुरू हो रही है पंजीकरण की प्रक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार से एडवांस पंजीकरण शुरू हो जाएगा। संबंधित बैंकों की निर्धारित शाखाओं में आफ लाइन तरीके से पंजीकरण करवाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे और भारी उत्साह के साथ पंजीकरण करवाया। पंजीकरण तीन बैंकों की कुल 446 शाखाओं से किया जा रहा है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक की 316, जम्मू कश्मीर बैंक की 90 और यस बैंक की 40 शाखाएं शामिल हैं। बाबा अमरनाथ की यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है और 56 दिन की यात्रा 22 अगस्त को संपन्न होगी।

यात्रा का जिम्मा संभालने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण वाले बैंकों व उनकी शाखाओं का पूरा ब्योरा उपलब्ध है ताकि श्रद्धालुओं को किसी किस्म की परेशानियों का सामना न करना पड़े। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में डोडा में एक, जम्मू में पांच, कठुआ में दो, पुंछ में एक, रामबन में एक, राजौरी में एक, रियासी में दो, सांबा में एक, श्रीनगर में एक, ऊधमपुर में एक और लेह में एक बैंक की शाखा में पंजीकरण करवाने की व्यवस्था है। जम्मू जिला में पंजाब नेशनल बैंक अखनूर, पंजाब नेशनल बैंक रिहाड़ी बीसी रोड, जम्मू कश्मीर बैंक बख्शी नगर, जम्मू कश्मीर बैंक गांधी नगर और जम्मू कश्मीर बैंक टीआरसी शामिल हैं।

राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों की तरफ से अधिकृत डाक्टरों व मेडिकल संस्थानों से ही बनाए जाने वाले स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे। बोर्ड ने इस संबंध में पहले ही स्पष्ट कर दिया है। स्वास्थ्य प्रमाणपत्र 15 मार्च, 2021 के बाद से जारी किए गए ही मान्य होंगे। बाबा अमरनाथ यात्रा पर 13 साल से कम और 75 साल से अधिक की आयु के श्रद्धालु नहीं जा सकते हैं। यात्रा के हर दिन और रूट का यात्रा परमिट अलग रंग का बनाया गया है ताकि बालटाल और चंदनवाड़ी में गेटों पर किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार छह लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!