Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में पहुंच रहे रिकार्ड यात्री, बढ़ाया गया दर्शन का समय

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए दोपहर में दर्शनों का समय बढ़ाया गया है। वर्ष 2013 की आपदा के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यात्रियों की तादाद को देखते हुए बदरी-केदार में मंदिर समिति से बात करने के बाद दोपहर में दर्शनों का समय करीब डेढ़ घंटे बढ़ाया गया है।

आमतौर पर केदारनाथ के कपाट सुबह छह बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक दर्शनों के लिए खुलते हैं। इसके बाद तीन से पांच बजे तक इन्हें बंद रखा जाता है। इस दौरान भगवान को भोग लगाने के साथ ही श्रृंगार करने की परंपरा है। इसके अलावा मंदिर की साफ-सफाई भी की जाती है। दो घंटे बाद मंदिर के कपाट फिर खोल दिए जाते हैं और रात करीब साढ़े आठ बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले रहते हैं।

इस वर्ष स्थिति थोड़ी भिन्न है। केदारनाथ के कपाट पिछले माह 29 अप्रैल को खोले गए थे और पहले ही दिन 25 हजार श्रद्धालु यहां पहुंचे। तब से अब तक करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं। जबकि वर्ष 2017 में इतनी अवधि में एक लाख 70 हजार श्रद्धालु आए थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने मंदिर समिति से बातचीत कर दर्शनों के समय में करीब डेढ़ घंटे की वृद्धि की है।

अब श्रद्धालु तीन से साढ़े चार बजे तक भी दर्शन कर रहे हैं। डीएम के अनुसार केदारनाथ में प्रतिदिन सात हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है। ऐसे में प्रशासन का प्रयास है कि सीमति संख्या में ही यात्री यहां रात्रि विश्राम के लिए ठहरें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!