Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
फिल्म-जगतमनोरंजन

गुंटूर कारम का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, महेश बाबू के करियर की बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जनवरी 2024, देहरादून। महेश बाबू ने फिल्म गुंटूर कारम से पर्दे पर दमदार वापसी की है। एक साल से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद गुंटूर कारम के जरिए सुपरस्टार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म 12 जनवरी को कई दूसरी साउथ मूवीज के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई थी,इसके बावजूद फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया।

200 करोड़ की लागत से बनी गुंटूर कारम ने वर्ल्डवाइड अपने बजट से ज्यादा कारोबार किया है। महेश बाबू के करियर की ये दूसरी 200 करोड़ी फिल्म है। इसके साथ ही अब फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ साउथ सुपरस्टार के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक गुंटूर कारम ने वर्ल्डवाइड 231 करोड़ का शानदार कारोबार किया है।

महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. ऐसे में फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसपर अपनी भरपूर प्यार लुटाया. दुनियाभर में 231 करोड़ रुपए कमा कर गुंटूर कारम ने महेश बाबू की अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म सरिलरु नीकेवरु को पछाड़ दिया है। साल 2020 में रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म का बजट 85 करोड़ था और इसने दुनियाभर में 214.8 करोड़ का कलेक्शन किया था।

गुंटूर कारम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया है।  फिल्म ने 118.7 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि फिल्म की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जहां महेश बाबू लीड रोल में नजर आए हैं तो वहीं उनके साथ श्रीलीला, राम्या कृष्णन, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और जगपति बाबू भी अहम रोल निभाते दिखाई दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!