Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान किया जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जनवरी 2024, देहरादून। गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की है। गणतंत्र दिवस परेड के सभी प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, होमगार्ड, कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, आईआरडीटीए ऑडिटोरियम में खड़े करेंगे। यहां से सभी को पैदल परेड ग्राउंड तक पहुंचना होगा।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
➤ धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
➤ सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज में खड़े किए जाएंगे।
➤ राजपुर रोड से परेड मैदान में आने वाले लोगों के वाहनों को लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट में खड़ा किया जाएगा।

यहां रहंगे बैरियर
आउटर प्वाइंट : ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसेफिक तिराहा।
इनर प्वाइंट : रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडौन चौक, कान्वेंट रोड तिराहा।
(नोट : पासधारकों को छोड़कर इनर प्वाइंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा।)

विक्रमों के लिए डायवर्जन

➤ दो नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस जाएंगे।
➤ तीन नंबर रूट के विक्रम तहसील चौक से एमकेपी की ओर भेजे जाएंगे।
➤ पांच और आठ नंबर रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
➤ प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस कर दिए जाएंगे।
➤ राजपुर रोड के विक्रम ग्लोब चोक से पैसेफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।सिटी बसों के लिए व्यवस्था
➤ आईएसबीटी राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी।
➤ रिस्पना की ओर आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक फिर यहां से एमकेपी चौक से आराघर की ओर जा सकेंगी।
➤ रायपुर रोड वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर तक आएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!