Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मनोरंजन

रवीना टंडन को कार छोड़कर ऑटो से करना पड़ा सफर, जानिए इसके पीछे का कारण

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर महंगी-महंगी गाड़ियों में सफ़र करते देखे जाते हैं। इसके अलावा अक्सर कई सेलेब्स एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि, रवीना टंडन के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अपनी लक्जरिएस कार छोड़कर ऑटो से सफ़र करना पड़ा। रवीना ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अपने ऑटो राइड का वीडियो भी शेयर किया और इसके पीछे का कारण भी बताया।

रवीना ऑटो राइड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक ऑटो में जाना पड़ा। मेरी भतीजी के मेहंदी समारोह के लिए कार के इंतजार में देर हो रही थी। सभी के प्रयास से राशा और मैंने एक सुंदर ऑटो में सवारी की।’ इसके अलावा रवीना ने उस ऑटो वाले की तारीफ भी की।

रवीना ने एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने ऑटो वाले से बात की। ऑटो वाले का नाम अरशद था। उन्होंने रवीना टंडन को पहचान लिया। उन्होंने कहा, ‘रवीना जी शुक्रिया… पहली फ़िल्म जो आपकी संजय दत्त के साथ थी, वो मैंने देखा था। उसके बाद शाहरुख़ ख़ान के साथ एक और फ़िल्म थी, जिसे मैंने देखा था। इसके अलावा कई और फ़िल्में देखी, मुझे मज़ा भी आया।’

इसके बाद अरशद ने पूछा कि क्या आपकी पहली फ़िल्म संजय दत्त के साथ थी? इस पर रवीना ने बताया कि संजय दत्त के साथ दूसरी फ़िल्म की थी। पहली फ़िल्म सलमान ख़ान के साथ की थी, जिसका नाम ‘पत्थर के फूल’ था। अरशद ने आगे बताया कि उन्होंने रवीना की कम से कम 15 से 20 फ़िल्में देखी है। मुझे पता था कि आपकी दो बेटियां है। यह आपका बंगला है। वीडियो के अंत में रवीना ने अरशद को  वापस मिलने की बात कही। अरशद ने इसका सकारात्मक जवाब भी दिया।

आपको बता दें कि रवीना टंडन एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह साउथ इंडियन सफल फ़िल्म ‘केजीएफ’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगी। वह यश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!