Breaking News :
>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
खेल-जगत

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह मात खाने के बाद, भारतीय टीम का अगला प्लान, काफी मजेदार है

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और फिर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद भारतीय टीम अब अपनी नई योजना पर विचार करेगी। कीवी दौरे पर पिछले पांच मैचों में बुरी तरह मात खाने वाली भारतीय टीम का अगला प्लान छोटा है, लेकिन इसके बाद सभी खिलाड़ी दो महीने तक काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज और फिर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के अगले सीजन की।

दरअसल, न्यूजीलैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में उतरने से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक छोटी सी वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज आइपीएल 2020 से ठीक पहले खेली जाएगी। हालांकि, इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आइपीएल में व्यस्त हो जाएंगे और फिर कोई सीरीज मई तक नहीं होगी। ऐसे में आप भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज को नोट कर लीजिए कि कब-कब ये वनडे मैच खेले जाएंगे।

ये है भारतीय टीम का अगला प्लान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से हो रही है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार 12 मार्च को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार 15 मार्च को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच बुधवार 18 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाना है।

India vs South Africa ODI Series Schedule

12 मार्च को पहला वनडे मैच – भारत बनाम साउथ अफ्रीका – धर्मशाला

15 मार्च को दूसरा वनडे मैच – भारत बनाम साउथ अफ्रीका – लखनऊ

18 मार्च तीसरा वनडे मैच – भारत बनाम साउथ अफ्रीका – कोलकाता

इस 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद 29 मार्च से आइपीएल एक नया सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी तो बिजी रहेंगे ही, साथ ही साथ साउथ अफ्रीका के भी कई खिलाड़ी आइपीएल 2020 के लिए भारत में रुकने वाले हैं। हालांकि, भारतीय टीम के 6 खिलाड़ी और कुछ साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी 18 मार्च और 21 मार्च को बांग्लादेश में होने वाले एशिया इलेवन बनाम वर्ल्ड इलेवन के टी20 मैचों के लिए जा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!