Breaking News :
>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह
आर्थिक गतिविधियाँ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए भाव

कोरोना वायरस के चलते इस समय क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम एक साल से भी अधिक के न्यूनतम स्तर पर चल रहे है। इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) की कीमतों में देखने को मिल रहा है। इन दोनों ही उत्पादों की कीमतों में आज सोमवार को काफी अच्छी-खासी गिरावट आई है। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस अब चीन के बाहर भी काफी तबाही मचा रहा है। साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया के देशों में कोरोना वायरस अब अपना प्रकोप दिखा रहा है। इसके चलते क्रूड ऑयल की खपत में कमी आई है और दाम घट रहा है।

सोमवार को क्रूड ऑयल WTI का वायदा भाव 46.34 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल का वायद भाव 51.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल में पिछले दिनों देखी गई भारी गिरावट का असर अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 22 पैसे की गिरावट के साथ 71.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 20 पैसे की गिरावट के साथ 64.10 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल के भाव 22 पैसे की गिरावट के साथ 74.16 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और डीजल 20 पैसे की गिरावट के साथ 66.43 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई की बात करें, तो यहां भी पेट्रोल के भाव में 22 पैसे की गिरावट आई है, जिससे यह 77.18 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। डीजल यहां 21 पैसे की गिरावट के साथ 67.13 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता हो गया है और 74.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहां डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 67.65 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां आज सोमवार को पेट्रोल 75.50 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 69.19 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नोएडा की बात करें, तो यहां पेट्रोल 73.52 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 64.51 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल 71.70 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 63.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!