Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
फिल्म-जगतमनोरंजन

रणदीप हुड्डा की ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को मिली रिलीज तारीख

हिंदी के साथ मराठी भाषा में रिलीज होगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 फरवरी 2024, मुम्बई। अभिनेता रणदीप हुड्डा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में रणदीप न सिर्फ सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे, बल्कि इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं।अब स्वतंत्र वीर सावरकर को अपनी रिलीज तारीख मिल गई है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।फिल्म को हिंदी के साथ मराठी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

रणदीप ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्वतंत्र वीर सावरकर का मोशन पोस्टर साझा किया है।उन्होंने लिखा, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो नायक; एक के लिए जश्न मनाया गया और एक को इतिहास से हटा दिया गया। शहीद दिवस पर इतिहास फिर से लिखा जाएगा।स्वतंत्र वीर सावरकर में अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।पहले महेश मांजरेकर फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने इससे किनारा कर लिया।

अभिनेता रणदीप हूडा द्वारा निर्देशित पहली फिल्म, स्वातंत्र्य वीर सावरकर, एक नायक के पुनरुत्थान की शुरुआत करती है, जो भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में एक अदम्य व्यक्ति के रूप में आज भी याद किए जाते हैं । भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में एक दूरदर्शिता रखनेवाले ,ज्वाला की तरह दहकते और रगों में देशभक्ति के भाव का चोला पहने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की उपेक्षित कहानी को इस फिल्म के द्वारा बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है।

रणदीप ने अपने उम्दा निर्देशन के माध्यम से इस प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी के सार और उत्साह को दर्शाने में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण का एक प्रमाण प्रस्तुत किया है। अपने हर किरदारों के लिए समर्पित रहनेवाले रणदीप स्वातंत्र्य वीर सावरकर के रूप में ना सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हैं बल्कि एक विचारोत्तेजक कहानी के माध्यम से इतिहास के पन्नो में खो गए एक महान व्यक्तित्व के धैर्य, जुनून और जटिलता को भी बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश किये हैं ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!