Breaking News :
>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
फिल्म-जगत

31 साल बाद देश में रिलीज हो रही रामायण, एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा

भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटिड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ आखिरकार देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 1993 में आई यह फिल्म उस वक्त भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और वो भी हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने किया था। यह फिल्म रामायण को रोचक ढंग से पेश करती है।

इस फिल्म के बनने से पहले ही भारत में विवाद खड़ा हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताते हुए कहा था कि रामायण को कार्टून के रूप में दिखाना उचित नहीं है। हालांकि, बाद में फिल्म पर काम शुरू हुआ और ये बनकर तैयार भी हुई, लेकिन 1992 में बाबरी मस्जिद गिराने की घटना के कारण इसे देश में रिलीज नहीं किया गया था।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम के हिंदी वर्जन में अरुण गोविल और अमरीश पुरी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। वहीं, अंग्रेजी वर्जन में जेम्स अर्ल जोन्स और ब्रायन क्रैन्स्टन समेत कई कलाकारों की आवाज सुनने को मिलेगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को 2002 में टीवी पर साप्ताहिक सीरीज के तौर पर दिखाया गया था। इसका प्रसारण कार्टून नेटवर्क पर हुआ करता था और बच्चे इसे खूब पसंद करते थे। वनराज भाटिया ने इस फिल्म के गाने कंपोज किए हैं। फिल्म को 18 अक्तूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!