Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
ताज़ा खबरेंदेश

देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

  • यूपी और उत्तराखंड में 28 अगस्त तक के लिए बारिश का अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। मौसम तेजी से बदल रहा है। अगस्त लगभग खत्म होने वाला है। देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट प्रत्येक दिन जारी किया जा रहा है। आज यानी 27 अगस्त को भी उत्तर भारत से लेकर पूर्वोतर भारत में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, असम और मेघालय में आज और कल भारी बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं उमस से परेशान दिल्लीवासियों को भी आज थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है क्योंकि आज दिल्ली में मौसम करवट लेगा और हल्की बारिश दर्ज होगी।

इसके अलावा बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों के लिए भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यूपी और उत्तराखंड में 28 अगस्त तक के लिए बारिश का अलर्ट

वहीं दक्षिण में स्थित तमिलनाडु और केरल में एक बार फिर से मेघा बरस सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों राज्यों के कई इलाकों में 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश दर्ज हो सकती है।

उधर, उत्तराखंड में भी लगातार बारिश अलर्ट जारी किया जा रहा है। यूपी और उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग की तरफ से 28 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं और नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में अभी 27 अगस्त तक बारिश का दौर रहेगा ।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होगा। जिसके चलते रविवार से मानसून की अक्षीय रेखा के पश्चिमी छोर पर नीचे आने की संभावना है। जिससे दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!