Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
देश

मेनिफेस्‍टो जारी करते समय फिसली राहुल गांधी की जुबान, गरीबी की जगह गरीबों पर किया वार

नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र को कांग्रेस ने ‘जन आवाज’ का नाम दिया है और पहले पेज पर लिखा है- हम निभाएंगे। राहुल गांधी जब घोषणापत्र जारी करने के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, तब उनकी जुबान फिसल गए। उन्‍होंने गरीबी की जगह गरीबों पर वार कर गए।

राहुल गांधी ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘देखिए, नैरेटिव सेट हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 30 हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों को दे सकते हैं, तो हम किसानों का कज्र माफ कर सकते हैं। नैरेटिव साफ है- 72 हजार गरीबों पर वार, 72000।’ दरअसल, राहुल गांधी यहां बोलना, तो गरीबी पर वार चाह रहे थे, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई और वह गरीबों पर वार कह गए।

हैरानी करने की बात यह रही कि राहुल गांधी को इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि वह गरीबी की जगह गरीबों पर वार कर गए हैं। वह इसके बाद लगातार बोलते रहे और एक के बाद एक मीडिया के सवालों का जवाब देते रहे।

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि ‘हम निभाएंगे’ वाले कांग्रेस के घोषणापत्र में 5 मुख्य बिंदु हैं। पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो में किसान, गरीब, बेरोजगार और युवाओं से कई वादे किए गए हैं। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जन आवाज के नाम से कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया और इसमें किए गए वादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *