Breaking News :
>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गांधी ने कहा- हम आरक्षण को कभी खत्म नहीं होने देंगे

सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रमोशन में आरक्षण’ के फैसले पर विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में जुट गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और आरएसएस को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि हम आरक्षण को कभी खत्म नहीं होने देंगे, चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले। इधर, संसद में भी प्रमोशन में आरक्षण को लेकर हंगामा हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा आरक्षण के विरोधी रही है। वे नहीं चाहते कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोग आगे बढ़ें, विकास करें। दरअसल, वे संवैधानिक ढांचे को तोड़ने में जुटे हुए हैं। लेकिन में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लोगों को बता देना चाहता हूं कि हम आरक्षण को कभी खत्‍म नहीं होने देंगे। फिर नरेंद्र मोदी जी या मोहन भागवत आरक्षण को खत्‍म करने के कितने ही सपने क्‍यों न देख लें। साथ ही उन्‍होंने कहा कि संसद में मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है।

संसद में एलजेपी सांसद ने प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सरकार आरक्षण विरोधी नहीं है, बल्कि इसने समाज को मजबूत करने का काम किया। ऊंची जाति के जरूरतमंद लोगों को आरक्षण दिया गया। वहीं, लोकसभा में अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में भी एससी/एसटी का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

गौरतलब है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अपने एक आदेश में कहा कि राज्य सरकार प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है। किसी का मौलिक अधिकार नहीं है कि वह प्रमोशन में आरक्षण का दावा करे। विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ कदम उठाने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!