Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेश

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के सम्मान में योगी सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को सम्मान देने के क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। छ: जिलों में प्रमुख सड़कों का नामकरण करने के बाद अब सरकार कल्याण सिंह के नाम पर राज्य सरकार के अन्य प्रतिष्ठान भी कर रही है।

भारतीय राजनीति में दृढ़ता व पारदर्शिता के साथ अपने आदर्श व मूल्यों के लिए विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

लखनऊ के विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान को अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ में इस संस्थान का उपयोग कोविड अस्पताल के रूप में ही किया गया था। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके साथ ही बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया है। बुलंदशहर के नरौरा में ही कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।

देश में आदर्श तथा मूल्यों की राजनीति करने वाले चुनिंदा नेताओं में शामिल कल्याण सिंह के नाम पर इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नाम रखने की घोषणा की थी।

इनमें अयोध्या में रामलला मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम भी है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर इसका प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

राजधानी लखनऊ के साथ अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, एटा तथा बुलंदशहर में एक-एक सड़क अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी। इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!