Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
मनोरंजन

प्रिया प्रकाश ने बताया फ़िल्म ‘Sridevi Bungalow’ का सच, भड़के फ़ैंस ने उड़ाईं धज्जियां

मुंबई। आंख मारकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर की पहली हिंदी फ़िल्म श्रीदेवी बंगलो आ रही है, मगर इस फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही फ़िल्म पर विवाद शुरू हो गया है। श्रीदेवी के फ़ैंस भड़के हुए हैं और इस फ़िल्म को वेटरन एक्ट्रेस की डेथ से फ़ायदा उठाने का सस्ता ज़रिया बता रहे हैं। उधर, श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फ़िल्म को लेकर निर्माताओं को क़ानूनी नोटिस भेज दिया है।

हंगामे की वजह टीज़र में दिखाया गया वो दृश्य है, जिसमें श्नीदेवी नाम की नायिका को बाथटब में मरते हुए दिखाया जाता है। फ़िल्म को इसी वजह से श्रीदेवी के जीवन से प्रेरित माना जा रहा है। टीज़र आते ही फ़ैंस भी बुरी तरह भड़क गये हैं। एक यूज़र ने लिखा है कि श्रीदेवी की मौत को साउथ फ़िल्ममेकर्स किस तरह कैश कर रहे हैं, यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक अन्य यूज़र ने इस फ़िल्म को बकवास बताते हुए लिखा है कि एक लीजेंडरी एक्ट्रेस का बेहद अपमानजनक प्रदर्शन है और फ़िल्म इंडस्ट्री को इसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए।

एक यूज़र ने लिखा है कि फ़िल्म में नायिका का नाम श्रीदेवी और इसका एक्ट्रेस होना एक इत्तेफ़ाक़ हो सकता है, लेकिन श्रीदेवी नाम के एक किरदार को बाथटब में मरते हुए कैसे दिखा सकते हैं और फिर यह भी कह रहे हैं कि फ़िल्म का श्रीदेवी के जीवन और मौत से कोई लेना-देना नहीं है। फ़िल्म में श्रीदेवी के किरदार को जिस तरह से दिखाया गया है, उस पर भी एक यूज़र ने आपत्ति दर्ज़ करवाई है।

यूज़र का कहना है कि श्रीदेवी को फ़िल्म में एक एकाकी जीवन जीते हुए दिखाया गया है, जो वाहियात है। जबकि सच्चाई यह है कि श्रीदेवी को अकेला रहना पसंद नहीं था और वो हमेशा परिवार के साथ रहीं। एक अन्य दृश्य में उसे सिगार फूंकते हुए दिखाया गया है, जिससे श्रीदेवी को सख़्त नफ़रत थी। शर्म करो।

उधर, एक इंटरव्यू में प्रिया ने कहा है कि उन्हें इस बात का अंदाज़ा पहले से था कि फ़िल्म को लेकर विवाद होगा। उनकी पहली फ़िल्म को सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा गया था। प्रिया ने फ़िल्म के सब्जेक्ट का खुलासा तो नहीं किया, मगर इतना ज़रूर कहा कि वो सुपरस्टार श्रीदेवी का किरदार ही निभा रही हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *