Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का अगर छात्रों पर बनाया दबाव तो होगी कड़ी कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड के स्कूलों में अगर छात्रों पर निजी पब्लिशर की किताबें खरीदने का दबाव बनाया गया तो संबंधित स्कूल पर कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अभिभावकों से ऐसे स्कूलों की शिकायत विभाग और सरकार से करने को कहा है।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के फीडर विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। कहा कि ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने रविवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वर्चुअल क्लास के माध्यम से सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संवाद किया।

उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित 800 फीडर प्राथमिक विद्यालयों के उत्थान और इनमें प्रवेश को शिक्षक और अधिकारियों द्वारा कोई विशेष कार्य नहीं करने का फीडबैक मिल रहा है।

उच्च अधिकारियों से इसकी जांच करवाई जाएगी, जो भी शिक्षक या अधिकारी इसमें दोषी पाया जाएगा उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक से 15 सितंबर तक सरकारी स्कूलों में नए प्रवेश करने के लिए प्रवेश उत्सव चलाने के निर्देश भी दिए।

साथ ही डीबीटी के माध्यम से छात्रों को किताब एवं यूनिफार्म के लिए कितनी राशि पहुंची इसकी समीक्षा भी की। मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली से पांचवीं तक के स्कूल खोलने पर सरकार विचार नहीं कर रही। इसके लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार किया जाएगा।

वर्चुअल संवाद में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, प्राथमिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक आरके कुंवर, अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय वंदना गब्र्याल, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान डा. मुकुल कुमार सती मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!