Breaking News :
>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
आर्थिक गतिविधियाँदेश

थोक बाजार में गिरे सब्जियों के भाव, खुदरा बाजार में अब भी आसमान छू रहे दाम 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 21 अगस्त 2023, दिल्ली-एनसीआर। राजधानी की मंडियों में बरसाती हरी सब्जियों की आवक इतनी ज्यादा है कि खरीदार कम पड़ गए हैं। इस वजह से थोक बाजार में सब्जियों के भाव धड़ाम हो गए है। 5 से 25 रुपये में ही सभी हरी सब्जियों के भाव सिमट कर रह गए है। वहीं, टमाटर भी थोक मंडी में अपनी धमक नहीं दिखा पा रहा है। बेंगलुरु का टमाटर जो सबसे अधिक महंगा होता है उसका भाव भी अधिकतम 35 रुपये ही प्रतिकिलो है। बावजूद इसके खुदरा बाजार में कीमतों में कमी नहीं आई है।

खुदरा बाजार में सब्जियों के भाव अब भी आसमान छू रहे है। भिंडी, कुंदरु, बैगन, सीताफल, घीया समेत अन्य हरी सब्जियां 60-70 रुपये प्रतिकिलो से कम नहीं है। दिल्ली की पॉश कॉलोनियों में तो ये भाव बढ़कर 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। भिंडी की बात करें तो होलसेल मंडी में 5 रुपये, घीया 10 रुपये और कुंदरू 10 रुपये किलो बिक रहा है। बैंगन जो खुदरा बाजार में 40 रुपये प्रतिकिलो से कम नहीं है, वह थोक में 8-10 रुपये बिक रहा है। इसी तरह खीरा 8 से 10 रुपये और सीताफल 20 रुपये प्रतिकिलो बिक करा है। सबसे महंगी सब्जी इन दिनों बींस है वह भी महज 25 रुपये ही प्रतिकिलो थोक भाव में है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी सब्जियों के भाव में कितनी गिरावट आई है।

वेजिटेबल ट्रेड एसोसिएशन आजादपुर मंडी के महासचिव अनिल मल्होत्रा का कहना है कि बारिश की वजह से हरी सब्जियां अधिकांश मात्रा में आ रही है। बरसाती हरी सब्जियों की आवक ज्यादा होने की वजह से खरीदार नहीं है। किसानों को इस वजह से सस्ते भाव में ही अपनी सब्जियों को बेचने पड़ रहे है। उन्होंने बताया कि टमाटर का भाव भी काफी गिर गया है। हिमाचल में टमाटर खराब होने के बावजूद थोक मंडी में 25 रुपये किलो तो बेंगलुरु का टमाटर 30-35 रुपये प्रतिकिलो बिका।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!