Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड

मल्टीथीम पब्लिक पार्क के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर 

राष्ट्रपति आशियाना’’ – 132 एकड़  में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पार्क बनेगा

जून माह में  राष्ट्रपति करेंगी शिलान्यास

प्रकृति, मनोरंजन एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक सिद्ध होगा  राष्ट्रपति का यह तोहफा

लंदन हाईड पार्क की तर्ज पर डिजाईन कांनसेप्ट डीएम व सीडीओ ने किया था प्रेषित

देहरादून।  जिले में अवस्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के भ्रमण/विहार हेतु खोला जाना प्रस्तावित है।

आम जनमानस के सुचारू आवागमन हेतु परिवहन सुविधा एवं उक्त के व्यापक प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जिलाधिकारी  सविन बंसल की अध्यक्षता में मंथन सभागार  में स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ  विस्तृत विमर्श  बैठक आहूत की गयी है।

  ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका’’ 132 एकड़ भूमि को पार्क के रूप में विकसित करने तथा जनता के लिए भ्रमण विहार खोलने के जिलाधिकारी देहरादून के प्रस्ताव राष्ट्रपति सचिवालय ने स्वीकार किया है। जिस पर आगे की कार्ययोजना के लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं।

 इससे पूर्व राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव द्वारा राजपुर रोड पर स्थित राष्ट्रपति आशियाना कार्यालय में राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक कर विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क के निर्माण पर चर्चा की गई।

‘‘राष्ट्रपति आशियाना’’ में अब तक प्रतिबन्धित 132 एकड़ भूमि फार्म को मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के डीएम के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय ने मोहर लगा दी है। डीएम ने राष्ट्रपति सचिव को जनवरी माह की मुलाकात में दृढ आग्रह किया था। लंदन हाईड पार्क की तर्ज पर डिजाईन कांनसेप्ट प्रेषित किया गया है।

राजपुर रोड में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा।

इस पार्क में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह पार्क उत्तराखंड की जनता के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में स्थापित होगा। इस नवीनतम डिज़ाइन से बनने वाले पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ये पार्क हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।  पार्क की आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

बैठक में पार्क को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए  स्थानीय स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगे। प्राप्त होने वाले सुझावों को पार्क निर्माण के लिए तैयार की जाने वाली डीपीआर में शामिल किया जाएगा।

जनता इस तरह दे सकती है अपने सुझाव

इस पार्क का निर्माण देहरादून की जनता की अपेक्षाओं के अनुसार किया जाएगा, जिसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. इस फॉर्म को भरकर जनता पार्क निर्माण के लिए अपने सुझाव दे सकती है।

ज्ञातब्य है कि  देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना पूरे 21 एकड़ में फैला हुआ है। आगामी 20 जून ये भवन जनता के लिए खोला जाएगा. भवन के साथ-साथ परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, कला प्रदर्शनी, कैफेटेरिया और स्मारिका स्टोर भी उपलब्ध होंगे। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को इस पार्क की नींव रखेंगी। पार्क का निर्माण होने के बाद, वर्ष 2026 में राष्ट्रपति इसे राज्य की जनता को समर्पित करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!