Breaking News :
>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुँचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सुरक्षा का कड़ा घेरा 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 नवम्बर 2023, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड आ रही है। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात से 9 नवंबर 2023 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति 7 नवंबर 2023 की शाम को देहरादून पहुँच रही हैं, जिसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है।

इसके बाद 8 नवंबर 2023 की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी और दोपहर को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिसके चलते बदरीनाथ व श्रीनगर में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 9 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली रैतिक परेड में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी एपी अंशुमान, डीआईजी प्रशिक्षण वरिंद्रजीत सिंह, डीआईजी अभिसूचना दलीप सिंह कुंवर व एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच जाएं।

निर्देश के अनुसार कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दें। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखें। पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात अंदर जाने की अनुमति दी जाए। ब्रीफिंग के दौरान धीरेंद्र गुंज्याल पुलिस अधीक्षक विजिलेंस, श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!