Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रदेश के अधिकत्तर राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव आज, दोपहर दो बजे तक होगा मतदान 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 नवम्बर 2023, देहरादून। प्रदेश के 119 राजकीय और 21 अशासकीय महाविद्यालयों में से अधिकतर में आज छात्र संघ चुनाव होंगे। सहायक निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. दीपक पांडे के मुताबिक चुनाव को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन विश्वविद्यालय परिसरों में भी चुनाव होंगे। कुछ महाविद्यालयों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर मतदान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा।

इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन शपथ ग्रहण होगा। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होगा। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

एबीवीपी की प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर सभी महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 86 महाविद्यालयों में एवं सचिव पद पर 33 महाविद्यालयों में प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!