Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ में संपन्न हुआ बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2023, सोमवार, पिथौरागढ़। राज्य के बजट 2023-24 निर्माण में जनता की भागीदारी को सुनिश्चित किये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से जनता के सुझाव आमंत्रित किये जाने तथा जनसहभागिता को और सशक्त बनाने के लिए जनपद पिथौरागढ में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम विकास भवन सभागार में अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता व उपस्थित प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों के मध्य बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं व गतिविधियों से जिलाधिकारी को रूबरू कराते हुए विशेषकर जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान को रोके जाने, क्षेत्र में कनैक्टिविटी को सुदृढ़ किये जाने, क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाये जाने, क्षेत्र में कूड़े के उचित निस्तारण किये जाने, क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था, व अन्य कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ वरूण चौधरी को निर्देश दिए कि जो भी प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्यायें रखी गयी है व पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाये जाने संभावनायें है उनमें अपने स्तर से कार्यवाही करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जो भी वितरण लाभार्थियों में किया जाता है इस हेतु संबंधित जनप्रतिनिधि को भी सूचित किया जाय व उन्हें बुलाकर उनसें ही वितरण किया जाय तांकि पारदर्शिता बनी रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत ने ठोस अवशेष पदार्थों के निस्तारण, तारबाढ/घेरबाढ़, बध्याकरण हेतु बजट बढ़ाने संबंधी अपने विचार रखे गये व प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, समूहों द्वारा भी बजट संबंधी अपने विचार जिलाधिकारी के सम्मुख रखने के साथ ही अपने क्षेत्र में विकास की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया व क्षेत्र में हो सकने वाले विकासशील कार्यों की भी जानकारी दी गयी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को कार्ययोजना तैयार कर उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा भी चलायी जा रही विकास कार्यों की जानकारी भी जिलाधिकारी को दी गयी।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख विण लक्ष्मी गोस्वामी, ब्लाक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल,क्षेत्र पंचायत सदस्य दौबांस खीमराज जोशी, सभासद पुनेड़ी ललित पुनेड़ा, बसंत कुमार, शुभंम चंद आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!