Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जनपद रुद्रप्रयाग में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए विकास भवन सभागार में सीडीओ नरेश कुमार की अध्यक्षता में किया कार्यशाला का आयोजन गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2023, सोमवार, रुद्रप्रयाग। जनपद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संबंधित अधिकारियों को सीआरएस पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाने वाले प्रमाण-पत्रों के संबंध में जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सीआरएस पोर्टल से निर्गत किए जाने हैं इस संबंध में सभी अधिकारी ठीक ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें तथा जारी गाइडलाइन का भी ठीक प्रकार से अध्ययन कर लें ताकि जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्रों में कोई परेशानी न हो। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को ईमेल एड्रेस अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके।

कार्यशाला में अपर सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब सीआरएस पोर्टल के माध्यम से निर्गत होंगे जिसमें 4 तरह के प्रमाण-पत्रों के माध्यम से जारी किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि जारी किए जाने वाले सभी अधिकारियों के ई-मेल एड्रस अपडेट किए जाने हैं जिसके लिए उन्होंने सभी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने पोर्टल के बारे में पीपीटी के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सीएससी केंद्रों के बजाए सीआरएस पोर्टल से ही निर्गत किए जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी द्वारा ही उक्त प्रमाण-पत्र निर्गत किए जायेंगे।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजीव सिंह पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विमल सिंह गुसांई, डाॅ० आशुतोष, ग्राम विकास अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!