Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

हिमालयी क्षेत्रों में अवैध शिकार रोकने की कवायद, होगी गश्‍त

देहरादून: सर्दियों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों से निचले स्थान व घाटियों में आने वाले जानवरों के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में विभाग 15 नवंबर से पहले अधिक ऊंचाई के ऐसे गांवों का निरीक्षण करेगा, जो सर्दियों के दौरान खाली हो जाते हैं। विभागीय कर्मी यह सुनिश्चित करेंगे की गांव खाली होने के बाद कोई भी ग्रामीण वहां रुका नहीं है। इसके अलावा कैमरा ट्रैप के माध्यम से सर्दियों में प्रयुक्त होने वाले पैदल मार्गों पर भी नजर रखी जाएगी।

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नवंबर अंत तक बर्फबारी शुरू हो जाती है। यहां ऐसे कई गांव हैं जहां ग्रामीण गर्मी शुरू होते ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गांवों में चले जाते हैं और सर्दियां होने पर निचले क्षेत्रों में बने अपने इलाकों में लौट आते हैं। गांव खाली होने व भारी बर्फ होने के कारण वन कर्मियों को यहां गश्त करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान अनेक प्रजातियों के वन्यजीव मसलन हिम तेंदुआ, कस्तूरा मृग, भालू, हिरण समेत कई जानवर भी भोजन की तलाश में पर्वतीय क्षेत्र से नीचे की ओर उतरते हैं। इस कारण उनके अवैध शिकार की आशंका बढ़ जाती है। पूर्व में पुलिस और वन विभाग के सामने अवैध शिकार के कई मामले आ चुके हैं। इसे देखते हुए वन विभाग ने शीत ऋतु में अवैध शिकार की प्रभावी रोकथाम के लिए गाईडलाइन जारी की है। समस्त वन संरक्षक, वन्यजीव परीरक्षण संगठन के निदेशक, उप निदेशक व प्रभागीय वन अधिकारियों को इसी गाईडलाइन के अनुसार कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

गाईडलाइन के प्रमुख बिंदु

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लंबी व छोटी दूरी की गश्त के लिए गोपनीय समयबद्ध कार्यक्रम बनाए जाएं।
अधिक ऊंचाई वाले गांवों के खाली होने के बाद गांवों का निरीक्षण अवश्य किया जाए।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों के पैदल मार्ग पर विशेष निगाह रखी जाए। ऊंचे स्थानों से दूरबीन के माध्यम से नजर रखी जाए।
कहीं धुआं दिखने पर संबंधित अधिकारियों को भेज कर कार्रवाई की जाए।
जहां कर्मचारियों का आना जाना कम होता है वहां कैमरा ट्रैप लगाकर निगरानी की जाए।
ऊंचे क्षेत्रों की राशन की दुकानों से अधिक राशन खरीदने वालों की गतिविधि पर नजर रखी जाए।
शिकार पर रोकथाम को सूचना तंत्र विकसित करने के साथ ही एलआइयू की मदद भी ली जाए।
सीमांत क्षेत्रों के वनाधिकारी सीमा पर तैनात सीमा बलों से समन्वय बनाएं और उन्हें भी शीत ऋतु में वन्यजीव अपराधों के विषय में जागरूक करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!