Breaking News :
>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश
मनोरंजन

Box Office: ख़ुराना जी की बल्ले-बल्ले, रोज़ मिल रही हैं करोड़ों की बधाइयाँ

मुंबई। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो दिन ब दिन मजबूत होती जा रही है और बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म को दूसरे हफ़्ते के सामान्य दिनों में भी अच्छा कलेक्शन मिल रहा है।

बड़े बच्चों की माँ की प्रेग्नेंसी के बाद उपजे हालातों पर बनी अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा निर्देशित बधाई हो ने अपनी रिलीज़ के दूसरे बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो करोड़ 35 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 91 करोड़ 70 लाख रूपये हो गई है। फिल्म हिट हो चुकी है और आयुष्मान खुराना इस फिल्म के साथ एक नए रिकॉर्ड की तरफ़ बढ़ रहे हैं।

हाल ही में अंधाधुन के साथ 50 करोड़ क्लब में पहली बार शामिल होने वाले आयुष्मान अब 100 करोड़ रूपये का भी स्वाद चखने वाले हैं। इस फिल्म को आज आने वाले कलेक्शन के साथ दूसरा हफ़्ता पूरा हो जाएगा और अगले वीकेंड में भी अच्छी कमाई का चांस हैं। सौ करोड़ हासिल करने में अब करीब आठ करोड़ बचे हैं जो इस वीकेंड में आसानी से हो जाएंगे। आठ नवम्बर को ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान रिलीज़ हो रही है और उम्मीद है कि बधाई हो तब तक ढ़ेरों बधाइयाँ ले चुकी होगी।

बधाई हो एक फ़ैमिली कॉमेडी ड्रामा है और कहानी बिलकुल ही अलग, जिसमें अपनी शादी की राह देख रहे एक लड़के को ये पता चलता है कि उसके माँ-बाप फिर से पैरेंट बनने वाले हैं यानि मम्मी प्रेग्नेंट हैं। लड़के का रोल आयुष्मान खुराना ने किया है जबकि माँ बनी हैं नीना गुप्ता। दंगल वाली सान्या मल्होत्रा आयुष्मान की लेडी लव हैं और गजराज राव ने पिता का रोल निभाया है। इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें सात करोड़ रूपये प्रचार के भी शामिल हैं।

आयुष्मान खुराना के लिए ये एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी उपलब्धि है l पांच अक्टूबर को उनकी फिल्म अंधाधुन रिलीज़ हुई थी l श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 65 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!