Breaking News :
>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज
फिल्म-जगतमनोरंजन

बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 7 मई 2026, मुम्बई। बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब यह भारतीय दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। टीजर में अभिनेता बॉबी देओल का अब तक का बेहद अलग और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिला है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

करीब 1 मिनट 29 सेकंड के टीजर की शुरुआत बॉबी देओल के स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस से होती है, जहां वह गाते और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। लेकिन कुछ ही पलों बाद कहानी अचानक गंभीर मोड़ ले लेती है और उनका किरदार जेल की सलाखों के पीछे दिखाई देता है। टीजर में उनके इमोशनल और इंटेंस लुक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

टीजर में सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद समेत बाकी कलाकारों की भी झलक दिखाई गई है। फिल्म को वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। यही रहस्य फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा रहा है।

फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी की प्रोडक्शन कंपनी के तहत किया गया है, जबकि इसे 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!