Breaking News :
>>देवभूमि पत्रकार यूनियन का पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश>>शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक>>क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे सीरीज>>प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज>>खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए : मुख्य सचिव>>भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने>>ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत>>राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास के दिए निर्देश>>एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना : डाॅ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान>>युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प>>एटीएम से एसी का आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार>>एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : डाॅ. धन सिंह रावत>>मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की>>सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या>>“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, फिल्म ने अब तक कमाए करीब 17.25 करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यटन

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 7 मई 2026, देहरादून। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून जू स्थित मालसी परिसर में ‘हिमालयन काला भालू’ (रीख) के नवीन बाड़े का उद्घाटन कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने तथा प्रकृति एवं मानवता के मध्य संतुलित समन्वय स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

वन मंत्री उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड जैव-विविधता एवं वन्यजीव संपदा की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है तथा वन्यजीव संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ‘फॉरेस्ट कंजर्वेशन’ के अंतर्गत वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम को भविष्य में और अधिक गति प्रदान की जाएगी, जिससे वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से परिवहन संबंधी आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के उपरांत राज्य में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध वन्यजीवों को अन्य राज्यों की मांग एवं वहां की पारिस्थितिक आवश्यकताओं के अनुरूप संबंधित नेशनल पार्कों एवं चिड़ियाघरों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस पहल से न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में जैव-विविधता के संतुलन को बनाए रखने में भी सहायता प्राप्त होगी।

उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने देहरादून जू प्रशासन एवं वन विभाग की टीम को इस नवीन बाड़े के निर्माण एवं व्यवस्थाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे पर्यटकों एवं वन्यजीव प्रेमियों को हिमालयी वन्यजीवों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!