Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

13 लाख बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो ड्राप : डॉ. धन सिंह रावत

प्रदेशभर में घर-घर चलाया जाएगा प्लस पोलियो अभियान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत की अभिभावकों से अपील, बच्चों को जरूर पिलायें पोलियो खुराक

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 03 मार्च 2024, देहरादून। राष्ट्रीय प्लस पोलियो दिवस के अवसर पर आज प्रदेशभर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के 05 आयु वर्ष तक के 13 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये हैं। प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे इसके लिये उनके माता-पिता से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शशिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्लस पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार से राष्ट्रीय प्लस पोलियो दिवस का प्रथम चरण की शुरूआत की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में 0 से 5 आयु वर्ष के 13 लाख 48 हजार 250 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्रों में 03 मार्च को बूथ स्तर पर बच्चों को ड्राप दी जाएगी जबकि 04 मार्च से लेकर 09 मार्च तक आशा कार्य कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसी प्रकार पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी 03 मार्च को बूथ स्तर तथा 04 मार्च से 06 मार्च तक घर-घर जाकर बच्चों को दवा दी जाएगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि कोई भी बच्चा पोलियो की ख़ुराक से वंचित न रहे इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अभियान की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

इसके अलावा सभी लाभार्थी बच्चों के माता-पिता से भी अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं। डॉ रावत ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में 13,20,964 लक्ष्य के सापेक्ष 13,48,250 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई, जो कि 102.06 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि राज्य को इस कार्यक्रम में अपेक्षित सफलता प्राप्त हुई है जिसके फलस्वरूप वर्ष 2010 से अब तक राज्य में कोई भी पोलियो केस नही पाया गया है और वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा देश को पोलियों मुक्त घोषित किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!