Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

आज वन अनुसंधान संस्थान में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी 

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री उद्घाटन सत्र में 44 हजार करोड़ की योजनाओं की ग्राउंडिंग की शुरुआत भी करेंगे। इस सम्मेलन की थीम पीस टू प्रोस्पेरिटी रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए तय ढाई लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य को पूर्ण कर चुकी है। औद्योगिक समूहों के साथ करार किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर प्रदेश सरकार सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख मांडविया और धर्मेंद्र प्रधान का आना प्रस्तावित है। सम्मेलन के पहले दिन उद्योगपति गौतम अडानी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल के साथ ही बाबा रामदेव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। निवेशक सम्मेलन में स्पेन, स्लोवेनिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब व चेक गणराज्य के राजदूत तथा हेड आफ मिशन शामिल होंगे। सरकार ने इस वर्ष शत-प्रतिशत करार को धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन सत्र के दौरान 44 हजार करोड़ की योजनाओं की ग्राउंडिंग की शुरुआत करेंगे। इसमें निर्माण क्षेत्र, पर्यटन क्षेत्र व ढांचागत विकास से जुड़ी 16 योजनाएं शामिल हैं। यह पहला मौका है जब पहले ही दिन बड़े स्तर पर योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरुआत होगी।

सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन सत्र के अलावा चार अन्य सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसमें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य व रीयल स्टेट से संबंधित सत्र शामिल हैं। अगले दिन नौ दिसंबर को छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, आधारभूत विकास, वन विकास एवं सहयोगी क्षेत्र, आयुष एवं वेलनेस, सहकारिता व खाद्य प्रसंस्करण तथा समापन सत्र शामिल हैं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे तो मुख्य सचिव डा एसएस संधु धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन व दुबई में भी हुए रोड शो वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आयोजन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चार अंतरराष्ट्रीय रोड शो और देश के भीतर पांच रोड शो किए। इसमें लंदन व दुबई में रोड शो किए गए। साथ ही सरकार ने हरिद्वार व रुद्रपुर में भी रीजनल कान्क्लेव आयोजित किए ताकि प्रदेश के छोटे-बड़े उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!