Breaking News :
>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
उत्तराखण्ड

कपाट खुलने के दिन केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी

देहरादून: अगर कोई सियासी झंझावात नहीं रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 अप्रैल को बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ आ सकते हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके संकेत भी दिए। उधर, प्रधानमंत्री के साथ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। दूसरी तरफ, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम अभी नहीं मिला है। अलबत्ता, कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ में वीआइपी और वीवीआइपी के लिहाज से प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा है। केदारपुरी का उसके भव्यतम स्वरूप के अनुसार पुनर्निर्माण नमो के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार है। वह खुद पुनर्निर्माण कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। पिछले वर्ष मई में केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया था। यही नहीं, इसके बाद अक्टूबर में कपाट बंद होते वक्त भी नमो केदारनाथ पहुंचे थे।  तब उन्होंने अगले साल भी कपाट खुलने के मौके पर यहां आने की बात कही थी।

इस बार 29 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं और वहां पुनर्निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। तब तक केदारपुरी भी नए कलेवर में निखर आएगी। इस बीच कपाट खुलने के अवसर को भव्य बनाने की रूपरेखा को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। माना जा रहा कि इस सबको देखते हुए प्रधानमंत्री कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ आ सकते हैं। चल रही चर्चाओं पर गौर करें तो पीएम के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं।मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के साथ ही बाबा केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। पूरी उम्मीद है कि कपाट खुलने के मौके पर प्रधानमंत्री केदारनाथ जरूर आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!