Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
राजनैतिक-गतिविधियाँ

विजयपुरा में पीएम मोदी ने किया जीत का दावा, कहा कांग्रेस ने शुरू किया हार के बहाने सोचना

नई दिल्ली । विजयपुरा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘लोगों के बीच जाने की जगह कांग्रेस नेता ये सोच रहे हैं कि कर्नाटक चुनाव में हार का कारण वे क्या देंगे। उनके कारणों में इवीएम की तकनीकी खराबी के अलावा और भी कारण होंगे। इवीएम को दोष देने के लिए वो अभी से योजना बना रहे हैं।’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि विजयपुरा भगवान बसवेश्वरा का जन्म स्थान है, लेकिन राज्य सरकार उनके द्वारा दी गयी शिक्षाओं को भूल गयी है। कर्नाटक में कांग्रेस हार के बहाने तलाश रही है। कांग्रेस को जनता सज़ा देगी। कांग्रेस बांटकर राज कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के तमाम दिग्गज कर्नाटक में डेरा डाले हुए हैं। पीएम एक दिन में 4-4 चुनावी रैलियां कर रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी भी विजयपुरा में शाम को चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। पीएम मोदी मंगलवार को कोप्पल और बेंगलुरु में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी नौ मई को बांगरपेट, चिकमंगलुरु, बेलगावी और बीदर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक के युवाओं की पीएम मोदी ने की तारीफ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के बीच पैठ बनाने और कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को नमो ऐप के जरिए उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा, ‘कर्नाटक का चुनाव भाजपा के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि कर्नाटक की जनता लड़ रही है।‘ युवाओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि कर्नाटक के युवाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *