Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्ड

मकर संक्रांति में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

देहरादून। उत्तराखंड में मकर संक्रांति का पर्व की धूम है। गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई और दान किया। हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तरकाशी में भागीरथी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

हरिद्वार में तड़के तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी कम था, लेकिन हरकी पैड़ी हर-हर गंगे के घोष से गुंजायमान हो गई। श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। हरकी पैड़ी के साथ ही अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब दिखा। कुशावर्त घाट पर यज्ञोपवीत संस्कार कराए गए। स्‍नान के साथ ही पितरों के निमित्त कर्मकांड और दान भी किया गया। स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि स्नान पर्व को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट और देवप्रयाग में अलकनंदा व भागीरथी के संगम पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।

ऋषिकेश में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर  किया दान पुण्य

मकर सक्रांति पर मंगलवार को तीर्थ नगरी के गंगा घाटों पर स्नान हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर तीर्थ नगरी के त्रिवेणी घाट सहित मुनिकीरेती व लक्ष्मण झूला स्वर्गाश्रम के गंगा घाटों पर सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए त्रिवेणी घाट पर गंगा समिति की ओर से अलाव व चाय की व्यवस्था की गई थी। गंगा समिति सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने त्रिवेणी घाट आसपास क्षेत्र में खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया। गंगा स्नान को देखते हुए घाटों पर जल पुलिस भी तैनात की गई थी। दिन तक स्नानार्थियों की संख्या में और इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तरकाशी में गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। देव डोलियों की मौजूदगी, ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय रहा।

उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका, जड़भरत, केदार, लक्षेश्वर आदि स्नान घाटों पर मंगलवार तड़के ढाई बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। स्नान पर्व पर  कैलापीर, नाग देवता, बाल कंडार, धनारी क्षेत्र से नागराजा, चंदणनाग, नागणी देवी, रनाड़ी के कचड़ू देवता, डुंडा की रिंगाली देवी, गाजणा क्षेत्र से भैरव, चौरंगी नाथ, नागराजा, बरसाली के नागराजा, रेणुका देवी, चिन्यालीसौड़ की राजराजेश्वरी, टिहरी से सुरकंडा देवी आदि दर्जनों देवी-देवताओं की डोलियां, ढोल, निशान आदि के साथ हजारों श्रद्धालु उत्तरकाशी पहुंचे।

स्नान घाट व काशी विश्वनाथ मंदिर सहित तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ठंड से बचने के लिए घाटों और चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। गायत्री परिवार की ओर से मणिकर्णिका घाट पर श्रद्धालुओं के लिए निश्‍शुल्क चाय की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर प्रकाश एवं सफाई के पुख्ता इंतजाम रहे। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!