Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
दिल्लीदेश

उत्तर भारत में लोगों को मिली ठंड से राहत, अब मौसम रहेगा साफ

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 जनवरी 2024, नई दिल्ली। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के दिन ख़त्म होने वाले हैं। पिछले दो दिनों के भीतर मौसम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले सप्ताह में मौसम में काफी बदलाव आएगा और तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक कनकनी वाली सर्दी झेलने पड़ सकती है।

वहीं, कड़ाके की सर्दी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के चलते मौसम वैज्ञानिक बारिश और बर्फबारी की आशंका जता रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगले 2 दिनों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं। इस बीच आईएमडी ने कड़ाके की ठंड से राहत को लेकर अपने नए अपडेट में जानकारी दिया है कि जल्द ही देश के मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले 3-5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!