Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

सूबे में खेलों का बनेगा संयुक्त कैलेंडर- डॉ. धन सिंह रावत

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित

एक माह में शासन को सौपेंगे खेल कैलेंडर का प्रारूप

देहरादून। सूबे के शिक्षण संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं शैक्षिक कार्य दिवस में वृद्धि के लिये शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त रूप से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करेंगे। इसके लिये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो एक माह के भीतर वार्षिक खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार शासन को उपलब्ध करायेगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज उनके शासकीय आवास पर शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों विभाग मिलकर खेलों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे। जिसमे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आये तथा इच्छुक छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर सकें।

डॉ रावत ने बताया कि वार्षिक संयुक्त खेल कैलेंडर तैयार करने के लिए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में तीनों विभागों की एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है जिसमें निदेशक उच्च शिक्षा, निदेशक विद्यालयी शिक्षा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण को बतौर सदस्य नामित किया गया है। संयुक्त समिति एक माह के भीतर वार्षिक खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएगी। जिसके परीक्षण के उपरांत राज्य में लागू कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में तीनों विभागों का अलग-अलग खेल कैलेंडर लागू होने के कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है जबकि एनईपी-2020 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 220 दिन होनी आवश्यक है। जिसको लागू करने के लिए तीनो विभागों का संयुक्त खेल कैलेंडर तैयार करना अनिवार्य हो गया है।

बैठक में सूबे के सभी 95 विकासखंडों में खेल मैदान व मिनी स्टेडियम बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया जिसके लिए धनराशि राज्य का खेल एवं युवा कल्याण विभाग उपलब्ध कराएगा तथा भविष्य में स्टेडियम के रख रखाव एवं विभिन्न खेलों के कोच की व्यवस्था भी खेल विभाग के द्वारा ही की जायेगी। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक राज्य में 27 मिनी स्टेडियम व खेल मैदान की स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा बैठक में विभागीय मंत्री द्वारा खेल विभाग को शिक्षा विभाग के आवासीय विद्यालय में भी कोच उपलब्ध करने के लिए कहा गया।

बैठक में विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक विद्यालयी शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, उप सचिव उच्च शिक्षा व्योमकेश दुबे, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!