Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पवनदीप राजन को सरकार ने कला, पर्यटन और संस्कृति में बनाया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसेडर

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को सरकार ने कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

पवनदीप राजन ने स्वतंत्रता दिवस पर हुए फेमस रियलटी शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में खिताब अपने नाम किया। उनको प्राइज में चमचमाती कार और 25 लाख रुपये मिले। इस सीजन में पवनदीप ने अपनी आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। जज हिमेश रेशमिया तो खुद को पवनदीप का सबसे बड़ा फैन बता गए। इसके साथ ही शो के दौरान सेट पर आए गेस्ट भी पवनदीप की आवाज के कायल नजर आए। उन्होंने कहा कि पवनदीप की आवाज में पहाड़ का सुकून है। उनकी आवाज एवरग्रीन है और वे बहुत आगे तक जाएंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनकी सिंगिंग की खूब तारीफ की और कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का नाम देश-दुनिया में मशहूर किया है। आज इंडियन आइडल विजेता पवनदीप सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान सीएम ने उन्हें कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया।

मूल रूप से कुमाऊं के रहने वाले हैं पवनदीप राजन

इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन मूल रूप से कुमाऊं के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1996 में चंपावत जिले के वल्चौड़ा गांव में हुआ। उन्होंने चंपावत से ही अपनी पढ़ाई भी की। उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही उन्हें संगीत सिखाया। पवन दीप राजन को संगीत विरासत में मिला। उनके दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!