Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

मसूरी में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बनाई जाएगी पार्किंग, स्वीकृत हुए इतने करोड़ रुपये

नैनबाग। उत्तराखंड में अब विकास पर जोर दिया जा रहा है। एक के बाद लगातार योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। अब मसूरी के सुंदरीकरण पर जोर दिया जाएगा। यहां जाम की समस्या को दूर करने के लिए अब पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए धनराशि भी मंजूर कर दी गई है। पर्यटन स्थल केम्पटी फॉल व विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में 71 करोड़ 23 लाख रुपए की पार्किंग की मंजूरी मिली है। इससे वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे पर्यटक स्थल व ब्लाक मुख्यालय को इससे निजात मिलेगी। स्थानीय निवासी भी वर्षों से इसकी मांग करते आ रहे थे।

प्रखंड जौनपुर के अंतर्गत पर्यटक स्थल केम्पटीफाल में आए दिन जाम के चलते यात्रा सीजन में चारधाम यात्रियों सहित स्थानीय जनता को जाम से जूझना पड़ता था। इससे बाहर से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। व्यापार मंडल व स्थानीय जनता लगातार केम्पटीफाल में पार्किंग की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने शासनादेश की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की ओर से 70 करोड़ 37 लाख 29 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पार्किंग के लिए प्रथम किस्त के रूप में 28 करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसमें कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम को बनाया गया।

वहीं दूसरी ओर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ पार्किंग के लिए 86 लाख 22 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है जिसमें कार्यदायी संस्था लोनिवि थत्यूड़ को प्रथम किस्त के रूप में 51 लाख 73 हजार रुपए दिए गए। पार्किंग की स्वीकृति के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर अब आने वाले समय में इन जगहों पर पर्यटकों व चारधाम यात्रियों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। स्वीकृति मिलने पर ब्लाक प्रमुख सीता रावत, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, जिपं सदस्य कविता देवी व व्यापारियों ने खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधायक प्रीतम सिंह पंवार का धन्यवाद दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!