Breaking News :
>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड पुलिस अब साइबर ठगों की धरपकड़ के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से लेगी मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है। साइबर ठगों की धरपकड़ के लिए अब उत्तराखंड पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय बनाएगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसका प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया है। गृह मंत्रालय की संस्तुति के बाद तय हो जाएगा कि उत्तराखंड पुलिस का समन्वय किन राज्यों से किया जाना है। वर्तमान में साइबर ठग झारखंड के जामताड़ा, हरियाणा के मेवात, राजस्थान के भरतपुर या फिर उत्तर प्रदेश के मथुरा में बैठकर भोले भाले व्यक्तियों के खाते पर सेंध लगा रहे हैं।

उत्तराखंड पुलिस के पास समन्वय टीम बनाने का विचार उत्तर प्रदेश से आया है। फरवरी 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार के साथ समन्वय बनाकर एक टीम बनाई। यह टीम जरूरत पडऩे पर एक दूसरे का सहयोग करती है। जिन स्थानों से साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, उन्हें जोन में बांटा गया है। उत्तराखंड किस को-ऑर्डिनेशन जोन में आएगा, इसका फैसला होना अभी बाकी है। स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्रालय को भेजा। इस संबंध में बीते 30 मार्च को ऑनलाइन बैठक भी हुई थी।

मौजूदा समय में साइबर ठगी के अधिकतर मामलों को झारखंड, राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में बैठे साइबर ठग अंजाम दे रहे हैं। समन्वय टीम बनने के बाद जिस राज्य से ठगी की घटना को अंजाम दिया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस उस राज्य की पुलिस से अपराध को लेकर जानकारी साझा करेगी। साथ ही यदि आरोपित कपड़ा जाता है तो उसके संबंध में भी जानकारी साझा की जाएंगी। यदि आरोपित उत्तराखंड के किसी मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उत्तराखंड पुलिस उसे रिमांड पर देहरादून भी लाएगी।

साइबर क्राइम को लेकर झारखंड का जामताड़ा पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है। लेकिन, हरियाणा का मेवात, उप्र का मथुरा व राजस्थान का भरतपुर अब मिनी जामताड़ा के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। एसएसपी अजय सिंह बताते हैं कि बॉर्डर एरिया में पड़ते तीनों क्षेत्र पूरी तरह से ब्लैक स्पॉट हैं। तीनों इलाकों के बीच के एरिया में जो मोबाइल टावर की रेंज है वह ब्लैक स्पॉट एरिया है। अगर तीनों के बीच वाली जगह से कोई फोन करता है तो ये पता कर पाना मुश्किल है कि अपराधी किस राज्य में रहकर घटना को अंजाम दे रहा है। मौजूदा समय में 70 प्रतिशत से अधिक साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम यहीं से दिया जा रहा है।

  • ठगों की टीम की एक महिला सदस्य साजिश के तहत पहले पीड़ित से फेसबुक पर दोस्ती करती है। उसके बाद एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए जाते हैं। फिर महिला पीड़ित से न्यूड वीडियो कॉल करती है। ठग इन कॉल को रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर पीड़ित को भेजकर ब्लैकमेल करते हैं।
  • ठग फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ओएलएक्स पर सामान बेचने या खरीदने की बात करते हैं। वह खुद को आर्मी का जवान बताकर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं।
  • साइबर ठग हमारी गलतियों का फायदा उठाकर नकली फेसबुक आइडी बना लेते हैं और फिर फेसबुक फ्रेंड्स को मैसेज कर एमरजेंसी के बहाने पैसे मांगते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!