Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्ड

डांस और धमाल के साथ होगा नए साल का स्वागत, कुछ इस तरह हुर्इ तैयारी

देहरादून। साल 2018 को विदाई देने और नए साल के स्वागत के लिए द्रोणनगरी तैयार है। नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए होटल और रेस्टोरेंटों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जश्न में शामिल होने के लिए लोगों को विशेष पैकेज देकर लुभाया जा रहा है। वहीं लोगों ने अपने स्तर से भी दोस्तों और परिवारों संग न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी की है। इस तरह के कार्यक्रम घर की छतों, फार्म हाउस, पार्क और मैदान में आयोजित होंगे।

सोशल मीडिया पर दोस्तों में न्यू ईयर पार्टी को लेकर ही गपशप चल रही है। कुल मिलाकर दूनवासी नए साल के स्वागत को लेकर खासे उत्साहित हैं। होटल और क्लबों में डीजे फ्लोर सज चुके हैं। डांस, मस्ती और धमाल के लिए लाइव म्यूजिक बैंड, लाइव सिंगिंग की विशेष व्यवस्था रहेगी। कुछ जगह केवल कपल एंट्री ही रहेगी।

जीएमएस रोड स्थित सैफ्रॉन लीफ मे तेरा घाटा…गीत से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले गायक गजेंद्र वर्मा की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी। होटल के मैनेजर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी में खास 150 तरह की डिशेज बनाई जाएंगे। कई प्रकार के कॉकटेल ड्रिंक्स भी रखे गए हैं। बताया कि पार्टी में 12 साल तक के बच्चों के लिए एंट्री फ्री होगी। 12 बजते ही भव्य आतिशबाजी की जाएगी। होटल जेएसआर इन में भी गाला डिनर, बोन फायर, जगलिंग शो, लाइव डीजे का धमाल होगा। इसके अलावा राजपुर रोड स्थित होटल, रेस्टोरेंट और पब आदि में तरह-तरह के आयोजन होंगे।

ग्रीटिंग कार्ड का नहीं हुआ क्रेज कम 

नए साल की बधाई देने के लिए जहां लोगों का रुख सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा बढ़ गया है। इसके बावजूद ग्रीटिंग कार्ड्स का क्रेज कम नहीं हुआ है। पटेल नगर स्थित टू यू फ्रॉम मी स्टोर के मालिक गौरव चावला ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़े सभी ग्रीटिंग कार्ड्स खरीद रहे हैं। यह 30 रुपये से 200 रुपये की कीमत में हैं।

विदेशी बाला दिखाएंगी बैले डांस 

होटल रमाडा में न्यू ईयर पार्टी को खास बनाने के लिए रसिया से कलाकार बुलाई गई हैं, जो बैले की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा रिहा बैंड म्यूजिक और ब्लैक राइडर्स डांस की प्रस्तुति देंगे। डीजे अमन के साथ फ्लोर पर डांस की ढेर सारी मस्ती होगी। होटल के विनोद सांगड़ा ने बताया कि पार्टी में केवल कपल्स के लिए एंट्री है। नॉनवेज और वेज में स्पेशल आइटम्स बनाए जाएंगे। अनलिमिटेड फूड, ड्रिंंक्स पार्टी में शामिल हैं।

वुमनिया बैंड मचाएगा धमाल 

बल्लूपुर चौक स्थित एचटू क्लब में न्यू ईयर पार्टी में वूमनिया बैंड की खास प्रस्तुति होगी। लाइव सिंगिंग, लाइव ढोल और म्यूजिक का धमाल होगा। क्लब के संचालक माइकल ने बताया कि क्लब के टैरेस पर पार्टी होगी। जहां युवा सर्दी के बीच बोन फायर का मजा ले सकेंगे। बताया कि पार्टी में कई तरह के व्यंजन और ड्रिंक्स का लुत्फ उठाया जा सकेगा। लड़कियों के लिए एंट्री फ्री है।

सिल्वर और नीले रंग से सजा पैसिफिक मॉल 

राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में को न्यू ईयर के लिए सिल्वर और नीले रंग से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। मॉल की मार्केटिंग डायरेक्टर मीनू गोयल ने बताया कि तीन दिन तक नए साल का जश्न मनाया जाएगा। जिसमें लाइव बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

चुने जाएंगे बेस्ट डांस कपल 

डगआउट रेस्ट्रो एंड कैफे में न्यू ईयर पार्टी के लिए खास तैयारियां की गई हैं। पार्टी में कपल्स की एंट्री फ्री रहेगी। कैफे के सचिन कर्णवाल ने बताया कि बेहतरीन डांस करने वाली जोड़ी में से मिस्टर एंड मिस बेस्ट डांसिंग कपल चुने जाएंगे।

जंगल पार्टी से होगा नए साल का स्वागत 

मालदेवता में लेक साइड कैंप लगाकर जंगल पार्टी का आयोजन होगा। जिसमें केव ट्रेकिंग के साथ ही एडवेंचर ट्रेकिंग का लुत्फ उठाया जा सकेगा। बोन फायर और डीजे पर भी खूब मस्ती होगी। इसके लिए विशेष पैकज के साथ ऑनलाइन साइट्स द्वारा ग्राहकों को लुभाया जा रहा है।

हॉस्टलों को दी परमिशन 

शहर के करीब पचास गर्ल्स एंड ब्वायज हॉस्टल ने थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टी के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल तय शर्तों और मानकों के अनुरूप परमिशन दे दी है। लेट नाइट पार्टी को लेकर प्रशासन की ओर से तय मानकों के अनुपालन के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पार्टी में संगीत बजाना, खना-पीना आदि नियमानुसार ही किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!