Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय परियोजना लखवाड़-किसाऊ की उम्मीदों को लगे पंख

देहरादून: बहुद्देश्यीय और राष्ट्रीय परियोजना लखवाड़ (300 मेगावाट) और किसाऊ (600 मेगावाट) को लेकर उम्मीदें परवान चढ़ी हैं। अपर यमुना रिवर बोर्ड की 15 फरवरी को दिल्ली में हुई बैठक का कार्यवृत्त जारी हो गया है। बोर्ड की ओर से एग्रीमेंट का मसौदा भी सभी लाभान्वित राज्यों को भेजा है और बैठक में बनी सहमति के आधार पर स्वीकृति मांगी है। इसके बाद एग्रीमेंट साइन किया जाएगा।

दरअसल, लखवाड़ व किसाऊ परियोजना से उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल को पानी मिलेगा। लखवाड़ से उत्पादित बिजली पर सिर्फ उत्तराखंड का अधिकार होगा, जबकि किसाऊ उत्तराखंड-हिमाचल की साझा परियोजना है। इससे पैदा होने वाली बिजली दोनों राज्यों में बंटेगी। दोनों परियोजनाओं में पेच ये है कि राजस्थान केंद्र से नहरों के निर्माण के लिए पैसा मांग रहा था।

इस मसले को सुलझाने के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में अपर यमुना रिवर बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें इन परियोजनाओं से लाभान्वित होने वाले छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया था। इसमें निर्णय हुआ था कि 1994 में हुए एग्रीमेंट के अनुरूप ही पानी का बंटवारा होगा और नहरों के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं मिलेगा। अगर राजस्थान इस पर राजी नहीं है तो वह इस एग्रीमेंट से खुद को अलग कर सकता है। उसके हिस्से का पानी अन्य किसी राज्य को दे दिया जाएगा। उत्तराखंड भी पानी के लिए तैयार है। बता दें कि वाटर कंपोनेंट में 90 फीसद धनराशि केंद्र से मिलेगी और दस फीसद धनराशि लाभान्वित राज्य अपनी-अपनी हिस्सेदारी के अनुरूप खर्च करेंगे। वर्ष 1994 में राज्यों के बीच एग्रीमेंट तो हो गया था, लेकिन साइन नहीं हो सके थे।

किस राज्य को कितना पानी

राज्य————पानी (प्रतिशत में)

हरियाणा————47.82

दिल्ली—————-6.04

हिमाचल————–3.15

राजस्थान————-9.34

यूपी-उत्तराखंड——33.75

पावर कंपोनेंट के लिए अनुदान नहीं 

हिमाचल-उत्तराखंड की संयुक्त किसाऊ परियोजना पर कुल 7193 करोड़ रुपये (अनुमानित) खर्च होंगे। पावर कंपोनेंट पर हिमाचल और उत्तराखंड को ही पैसा खर्च करना होगा। लेकिन, दोनों राज्य केंद्र से वाटर कंपोनेंट की तरह इसमें भी अनुदान की मांग कर रहे थे। लेकिन, केंद्र सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई। अब रास्ता ये निकाला जा रहा है कि पावर कंपोनेंट के कुछ कार्य वाटर कंपोनेंट में शामिल किए जाएंगे। वाटर कंपोनेंट पर 4000 करोड़ और पावर कंपोनेंट पर 3200 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!