Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

देहरादून: निजी स्कूलों की मनमानी व एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं होने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सख्त रुख किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर देहरादून में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में दो अधिकारी अभिभावकों की शिकायतों को दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अन्य जिलों में भी अभिभावकों से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायतें दर्ज कराने को कहा है।

दरअसल, पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री के मोबाइल एप, फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर अभिभावकों की ओर से शिकायत की जा रही थी। इनमें कुछ स्कूलों की ओर से एनसीईआरटी की किताबों के अतिरिक्त अन्य निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने को अभिभावकों के साथ जबरदस्ती करने की शिकायतें हैं। कुछ दुकानदारों के एनसीईआरटी की किताबों की ओवर स्टॉकिंग करने से स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों की कमी होने की शिकायतें भी मुख्यमंत्री से की गई हैं।

सरकार सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को इसी सत्र से लागू करने का आदेश दे चुकी है। गरीब विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने को उठाए गए इस कदम के बाद इसे अमल में लाने में दिक्कतों की सबसे अधिक शिकायतें देहरादून जिले से मिल रही हैं। इस जिले में निजी स्कूलों की तादाद भी सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन शिकायतों का संज्ञान लेकर देहरादून के जिला शिक्षा अधिकारी को अभिभावकों की शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसमें दो समर्पित कार्मिकों की तैनाती की हिदायत भी दी गई थी। उक्त निर्देशों के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी ने 24 घंटे के भीतर कंट्रोल बनाकर दो अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।

अब अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी दो मोबाइल नंबरों 9412403037 और 9412973903 एवं देहरादून जिला शिक्षा अधिकारी की ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि अन्य जिलों में भी अभिभावकों से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के फोन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। मुख्यमंत्री की ओर से अभिभावकों और विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस फैसले को अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर सराहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!