Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

सांसद अजय भट्ट ने जसपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर ग्राम समूह पेयजल योजना के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2023, रविवार, जसपुर। केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जसपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण कार्य स्वीकृत लागत ₹169.82 लाख का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण से विकासखण्ड जसपुर की गणेशपुर सोलर पम्पिंग ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत सम्मिलित गणेशपुर एवं केशरीपुर राजस्व ग्राम की लगभग 734 जनसंख्या (लगभग 180 परिवार) लाभान्वित हो गये है एवं 55 लीटर प्रतिव्यक्ति प्रति दिन मानक दर से शुद्ध पाईप्ड पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है और वर्तमान में योजना की ट्रायल एवं टेस्टिंग के दौरान पेयजल आपूर्ति की जा रही है ।

केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर नल द्वारा जल उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। जल जीवन मिशन कार्यक्रम में 90:10 (केन्द्रांश : राज्यांश) के अनुपात में धनराशि की व्यवस्था की गयी है। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यतः पेयजल एवं ग्रे वाटर मैनेजमेन्ट आदि के कार्य होने हैं, जिन पर इस योजना के अन्तर्गत विशेष ध्यान दिया गया है। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्व ग्राम गणेशपुर एवं केशरीपुर हेतु गणेशपुर सोलर पम्पिंग ग्राम समूह पेयजल योजना अनुमानित लागत रूपये 169.82 लाख (18% जी०एस०टी० उपरान्त संशोधित लागत रूपये 175.13 लाख) का निर्माण कार्य किया गया है। उक्त योजना के अन्तर्गत एक नग 100 के.एल./16 मी. स्टेजिंग उच्च जलाशय, वितरण प्रणाली 90 एम.एम. व्यास से 110 एम.एम. व्यास की एच.डी.पी.ई.पी. 100 पी. एन- 66410 मी०, राईजिंग मेन (पाईप लाईन) 100एम.एम. व्यास डी.आई. के. – 915 मी०, एफ.एच.टी. सी – 180 नग, 01 नग नलकूप एवं 01 नग पम्प हाउस आदि निर्माण कार्य मय सामग्री, टेस्टिंग / कमीशनिंग आदि का निर्माण कार्य किये गये है। विकासखण्ड जसपुर मे गणेशपुर ग्राम समूह पेयजल योजना द्वारा उच्च जलाशय, नलकूप/पम्प हाउस आदि के लिये ग्राम पंचायत गणेशपुर द्वारा उपलब्ध करा दी गयी थी, उक्त भूमि पर उच्च जलाशय एवं पम्प हाउस इत्यादि कार्य पूर्ण कर दिये गये है एवं सम्मिलित ग्रामो में गणेशपुर एवं केशरीपुर में वितरण प्रणाली एवं एफ.एच.टी.सी. क्रियाशील पेयजल संयोजन आदि सम्बन्धी कार्य पूर्ण है। योजना का निर्माण 21 माह में पूर्ण कर लिया गया है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!