Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
उत्तराखण्ड

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच मौसम का मिजाज और कड़क होता जा रहा है। गढ़वाल मंडल के चारधाम सहित औली, हर्षिल, चोपता व तुंगनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं कुमाऊं के उच्च हिमालय क्षेत्र समेत मुनस्यारी में हिमपात से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड के जद में आ गया है। दून एवं मसूरी में दिन के समय हल्के बादलों के कारण ठंड महसूस हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। बुधवार दोपहर से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा औली, हर्षिल, चोपता, तुंगनाथ में रुक-रुककर हिमपात हो रहा है, जिससे समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है।

उधर, कुमाऊं के अधिकतर इलाकों अचानक हिमपात शुरू हुआ। नया साल मनाने पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। गत देर शाम तक कालामुनि पातलथौड़ तक भारी हिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया। वाहन मुनस्यारी और रातापानी के पास फंसे हैं।

वहीं, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा समेत पर्वतीय इलाकों में बादल एवं ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके अलावा उच्च हिमालय में पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदाकोट, नंदा घूंघट, सिदमधार, बृजगंग, हीरामणि ग्लेशियर, मिलम सहित पूरे क्षेत्र में हिमपात जारी है।

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.5 व न्यूनतम तापमान से एक डिग्री अधिक 4.3 डिग्री रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आगे दो दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!