Breaking News :
>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

मैक्स वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल

देहरादून। विकासनगर कोतवाली अंतर्गत बाड़वाला में मैक्स वाहन चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर घायल हो गए। घायलों को कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया।

सुबह महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज डाकपत्थर के कक्षा 12वीं के छात्र अनुज रावत (17) पुत्र सुनील रावत मूल निवासी ग्राम पाली जौनपुर टिहरी हाल निवासी मेहूंवाला, नवीन थापा (17) पुत्र ज्ञान सिंह थापा निवासी बाड़वाला, अभिषेक उर्फ प्रियांशु (18) निवासी बाड़वाला बाइक से डाकपत्थर आ रहे थे।

करीब सात बजे जैसे ही बाइक दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर बाड़वाला में पुल के पास पहुंची कि अचानक मैक्स वाहन से टकरा गई। इससे तीनों छात्र गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसएसआई नरोत्तम बिष्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को जीवनगढ़ के कालिंदी अस्पताल पहुंचाया।  जहां पर चिकित्सकों ने अनुज रावत को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकला।

बीमार महिला की मौत

विकासनगर कोतवाली अंतर्गत नगर के काली माता मंदिर के पास एक बीमार महिला की अचानक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि महिला बीमार थी, संभवत: महिला की हार्टअटैक से मौत हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

मलूकावाला निवासी बाला देवी पत्नी भोलूराम बीमार होने के कारण सीएचसी विकासनगर में भर्ती थी। शुक्रवार सुबह को परिजन महिला को डिस्चार्ज कराकर वाहन का जुगाड़ करने गए थे। उन्होंने महिला को अस्पताल पर ही रूकने को कहा। परिजन गाड़ी लेकर आते उससे पहले ही महिला घर के लिए चल दी।

अस्पताल रोड पर स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचने पर अचानक महिला गिरी और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज दीपक मैठाणी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर परिजनों  को सूचना दी। इसी बीच अस्पताल पर महिला को तलाश रहे परिजन काली माता मंदिर के समीप पहुंचे और महिला के शव को ले गए। कोतवाल महेश जोशी के अनुसार हार्ट अटैक से स्वभाविक मौत होने की वजह से शव परिजनों को दे दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!