Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मतदान के दिन मौसम ने साथ दिया तो पहाड़ से लेकर मैदान तक प्रत्याशियों, मतदाताओं और चुनाव आयोग ने राहत की सांस ली। बूथ पर उमड़े मतदाताओं के उत्साह ने लोकतंत्र के उत्सव का आनंद बढ़ा दिया। यह अलग बात है कि मौसम के तेवरों में फिलहाल बदलाव की गुंजाइश नहीं है। मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार यहां बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

उत्तराखंड में गुरुवार को जहां अधिकांश स्थानों पर धूप खिली थी। वहीं शुक्रवार से मौसम फिर से रंग बदलने लगा है। गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में सुबह से कहीं बादल और कहीं धुंध छाने लगी।

राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि स्थानीय कारकों के कारण उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम रुख में कुछ भी असामान्य नहीं है। तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि अगले चौबीस घंटे में प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर—————अधितम————न्यूनतम

देहरादून————-34.5—————-18.6

मसूरी—————-24.8—————-14.3

नई टिहरी———–24.5—————-12.8

हरिद्वार————-34.7—————-16.1

उत्तरकाशी———–34.5—————13.9

जोशीमठ————-23.8—————12.2

अल्मोड़ा————–31.1—————11.5

नैनीताल————–24.3————–15.2

पंतनगर—————35.5————–19.2

पिथौरागढ़————-27.8————-12.4

मुक्तेश्वर————–25.0————-11.1

चंपावत—————–24.9————11.1

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!